LATEST NEWS

Bihar News: ससुराल में छोटे दामाद ने मचाया उत्पात, सास की संपत्ति हड़पने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

Bihar News: पटना से सटे बाढ़ में एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दामाद ने सास की संपत्ति हड़पने के लिए ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

गोलीबारी
son in law firing at his in law house - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना से सटे मोकामा में इन दिनो गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं रहा है। बीते दिन ही दो गुटों पर जबरदस्त फायरिंग हुई। वहीं जिसके बाद एक औऱ घटना सामने आई। जहां दामाद ने अपने सास के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, सास की संपत्ति हड़पने के लिए दामाद ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। 

ससुराल में दामाद ने की गोलीबारी

दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर रोड में शंकुतला देवी के घर पर उनके छोटे दमाद बंटी सिंह ने बीते रात 10बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। कारण यह बताया जा रहा है कि दमाद सांस का संपत्ति लेने हड़पने के मंशा से घटना को अंजाम दिया। घर के बाहर फायरिंग का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया । वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घर के बाहर एक गाड़ी लगी है जिसमें से एक युवक पिस्टल निकाल कर एक राउंड फायरिंग कर रहा है। फिर वहां से चल जाता है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित पत्नी ममता देवी के द्वारा इस संबंध में पुलिस को घटना की सूचना दे दिया है। वहीं इस मामले में बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले व्यक्ति बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, गिरफ्तार युवक की पत्नी ममता देवी शिक्षा विभाग में प्राइमरी शिक्षक है। दोनों की नवंबर 2022 में शादी हुई थी  शादी के बाद से ही गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। इसको लेकर बाढ़ थाना में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था।

आरोपी गिरफ्तार

बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले व्यक्ति बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि, बाढ़ में इन दिनों फायरिंग की घटना बहुत बढ़ गई है। आए दिन बेखौफ अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks