Patna crime - पटना में महिला डॉक्टर की हत्या, प्राइवेट अस्पताल के चेंबर में घुसकर गोलियों से किया छलनी
patna crime - पटना में बेखौफ अपराधियों ने महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। हत्या की वारदात तब हुई जब अब अपने अस्पताल के चैंबर में मौजूद थी। जब कर्मियों ने उन्हें देखा तो वह खून से लथपथ थी और उनके शरीर पर कई गोलियों के निशान थे

पटना में कानून व्यवस्था को सुधारने की सारी कोशिश एक बार फिर फेल साबित हुई है। यहां अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर की उनकी ही चेंबर में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधी उनकी हत्या के इरादे से ही पहुंचे थे और उन्हें सात गोली मारी गई है। जब अस्पताल के कर्मी उनके चेंबर में पहुंचे तो खून से लथपथ थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल, हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची है। मृतका की पहचान डॉक्टर सुरभि राज के रूप में की गई है। वह अगमकुआं स्थित एशिया हॉस्पीटल की संचालिका थी। हत्या की वारदात भी उनके अस्पताल में की गई है।
हैरानी की बात है कि अपराधी आराम से महिला डॉक्टर के चैंबर तक पहुंचे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। अस्पताल के कर्मियों को तब जानकारी मिली, वह उनके चैंबर में गए। अस्पताल की महिला नर्सिंग स्टाफ ने हादसे से कुछ देर पहले एक मीटिग होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो लगभग 3.20 तक चली। मीटिंग के बाद जब कुछ लोग डा. सुरभि के चैंबर में पहुंचे तो वह गिरी हुई थी।