Bihar weather: बिहार के 12 जिलों में आज बारिश, आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, जान लें IMD की चेतावनी

Bihar weather: बिहार के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव देखने को मिलेगा। आज मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन साथ ही गर्मी के बढ़ने की भी संभावनाएं जताई है।

बारिश
12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar weather: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज आंशी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है। हालांकि अगले 24 घंटे में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलने के आसार हैं। वहीं आज यानी शनिवार को पूर्वी बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 12 जिलों में वज्रपात, आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 

12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश, गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अब शुरु होगी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल पूर्वोत्तर ईरान और अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसका असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिससे बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है। झारखंड से लेकर असम तक फैली पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी कमजोर पड़ रही है।

Nsmch

तापमान में भारी गिरावट

गुरुवार को राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और व्यापक बारिश देखने को मिली थी। जिससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और वैशाली में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अगले 24 घंटे में मौसम बदलने के आसार हैं। जिसके बाद तेज धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

Editor's Picks