बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

SAMASTIPUR NEWS- समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

SAMASTIPUR NEWS-  समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। कल्याणपुर प्रखंड के मिल्की चौराहे के पास महिला सड़क पार कर रही थी। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही  मोटरसाईकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पास के ही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में ले गए।

 वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान लदौरा गांव के वार्ड संख्या चार निवासी अर्जुन सहनी के 40 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने पूसा कल्याणपुर मुख्य पथ के लदौरा चौक पर शव रखकर रास्ते को पूरी तरह से बाधित कर दिया। 


जिसके बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों के काफी मान मनौव्वल के बाद मृतक महिला के परिजन शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए  समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया । स्थानीय मुखिया ने मृतक के परिवार वाले को परिवारिक लाभ के तहत 20000 और कबीर अंत्येष्टि  योजना के तहत 3000 रूपए दी है। वहीं घटना के बाद पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने  मृतक महिला के परिजनों को किसी  दुर्घटना में मौत के बाद मिलने वाली राशि देने का आश्वासन दिया है।

Editor's Picks