पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में फटा बम, FSL टीम को बुलाया गया

पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुटली बम फटने के मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि बरामद वस्तु की जांच कर यह पता लगाया जा सके कि वह वास्तव में विस्फोटक है या नहीं।

Patna University Bomb blast
Patna University Bomb blast - फोटो : news4nation

Patna University:  पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार को सुतली बम फटने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। कैंपस में बम मिलने की खबर सामने आते ही आसपास के लोगों और छात्रों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए बम को लेकर आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि बरामद वस्तु की जांच कर यह पता लगाया जा सके कि वह वास्तव में विस्फोटक है या नहीं।


फिलहाल पुलिस कैंपस में बम पहुंचने और इसे यहां रखने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पीरबहोर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अनिल की रिपोर्ट