लड़की के ना कहने पर एकतरफा प्यार मे पागल नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, दोस्तों के साथ मिलकर बनाया हवश का शिकार

एकतरफा प्यार में एक आशिक ऐसा बौखलाया कि लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप कर डाला....

लड़की के ना कहने पर एकतरफा प्यार मे पागल नाबालिग ने उठाया खौ
एकतरफा प्यार मे पागल नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

N4N Desk : एकतरफा प्यार में पागल एक नाबालिग लड़के द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने और डांट लगाए जाने से बौखलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का गैंग रेप किए जाने के खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। घटना झारखंड की राजधानी रांची की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने किया मामले का खुलासा

मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया कि इस जघन्य अपराध में शामिल एक नाबालिग आरोपी के साथ-साथ उसके दो अन्य सहयोगियों—पंडरा निवासी पंकज लोहरा और रातू निवासी अंशु राणा को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मुख्य नाबालिग आरोपी छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व जब उसने छात्रा के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखा, तो छात्रा ने न केवल उसे सिरे से खारिज कर दिया, बल्कि उसे कड़ी फटकार भी लगाई थी। इसी अपमान का बदला लेने की नीयत से आरोपी ने छात्रा की जिंदगी बर्बाद करने की ठान ली।


छह से सात दिनों तक की थी रेकी, पुलिस गश्ती की वजह से पहले तीन-चार बार विफल हुए थे आरोपी

पुलिस अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। घटना से पहले आरोपियों ने करीब छह से सात दिनों तक लगातार छात्रा की गतिविधियों की रेकी की थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने 8 नवंबर से पहले भी तीन से चार बार छात्रा को निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन इलाके में पुलिस गश्ती दल की सक्रियता और मौजूदगी के कारण वे अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे।


गश्ती दल के निकलते ही दिया वारदात को अंजाम, सख्त पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

8 नवंबर की रात जब पुलिस का गश्ती दल इलाके से गश्त कर महज 10 मिनट पहले ही आगे निकला था, तभी घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर थाने में नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से प्राप्त इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले संदिग्ध पंकज लोहरा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पंकज टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी में पुलिस

रांची पुलिस ने इस संवेदनशील मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज में महिलाओं और बेटियों के प्रति अपराध करने वालों के मन में कानून का भय बना रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट