Bihar Crime - सिवान में कत्लेआम, दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में पूर्व मुखिया के बेटे सहित तलवार से तीन लोगों को काट डाला, चार की हालत नाजुक
Bihar Crime - सिवान जिला एक बार फिर बिहार का क्राइम टाउन बन रहा है। यहां एक हफ्ते पहले तीन भाइयों की हत्या के बाद आज फिर तीन लोगों को तलवार से काट कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है।

Siwan - सिवान जिले में कत्लेआम हुआ हो। यहां दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में तीन लोगों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। खूनी संघर्ष के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वारदात के बाद इलाके की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज की है। जहां दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया कि शराब के कारोबार की पुलिस से मुखबरी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यह खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते तीन लोगों से तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। मरनेवालों में पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल है। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सिवान से ताबिश की रिपोर्ट