Daroga Raped Lady: जाएं तो जाएं कहां...बेटा और बहू से प्रताड़ित महिला पहुंची थाने, कुकर्मी दारोगा ने किया दुष्कर्म!...कब मिलेगा न्याय?

Daroga Raped Lady: महसूस ये होता है ये दौर-ए-तबाही है..शीशे की अदालत है पत्थर की गवाही है..जो रक्षक हैं उन्हीं पर भक्षण करने का आरोप लगा है।

Daroga Raped Lady
कुकर्मी दारोगा ने किया दुष्कर्म!- फोटो : social Media

Daroga Raped Lady: सूरज के ख़ुदाओं की ये कोर-निगाही है..महलों में उजाला है कुटियों में सियाही है..महसूस ये होता है ये दौर-ए-तबाही है..शीशे की अदालत है पत्थर की गवाही है.. जमुई पुलिस के दारोगा पर लगे आरोप पर हबीब हाशमी की ये पंक्तिया सटीक बैठती हैं। लोग शिकायतें लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं लेकिन रक्षक हीं भक्षत बन जाए तो किससे गुहार लगाएं। एक महिला ने जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने बेटे और बहू द्वारा प्रताड़ित होने के कारण न्याय की गुहार लगाने थाने गई थी, जहां आरोपी ने उसे अपने आवास पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि उसके बेटे और बहू ने उसे खाना नहीं दिया और मारपीट की। परेशान होकर उसने झाझा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने उसे मदद के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद, आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी ताकि वह किसी को इस बारे में न बताए।

महिला ने 7 दिसंबर 2024 को आरोपी को वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा और जमुई सिविल कोर्ट में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा की मांग की है, लेकिन अभी तक उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी है।

Nsmch

आरोपी जनार्दन ठाकुर ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महिला किसी के बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रही है।

यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और पीड़िता न्याय की मांग कर रही है। महिला ने अपने साथ हुई घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अब देखना होगा कि बिहार पुलिस के संवेदनशील मुखिया विनय कुमार इस पर कब तक एक्शन लेते हैं।