Bihar Crime: जहानाबाद में दो घरों में भीषण चोरी, लाखों के गहने ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
Bihar Crime: जहानाबाद में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ...
Bihar Crime: जहानाबाद में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही चोरी से लोगों में भय व्याप्त हैं। ताजा मामला जहानाबाद शहर के सटे भागीरथ बीघा स्थित शिक्षक कॉलोनी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार के घर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी होने की बात कही जा रही है। वहीं, रविंद्र कुमार के घर से भी लगभग 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
फिलहाल चोरी की वास्तविक राशि और अन्य सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
रितेश कुमार की रिपोर्ट