लखीसराय में कई आपराधिक मामलों संलिप्त मंटू यादव की हत्या, बड़हिया के आदर्श लक्ष्मीपुर गाँव में मारी गोली

मृतक मंटू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसका नाम कई मामलों में सामने आया था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2006 में हुए चंद्रभूषण सिंह दफादार हत्याकांड में भी मंटू यादव के शामिल होने की बात सामने आई थी।

Muder in Adarsh ​​Laxmipur in Barhiya
Muder in Adarsh ​​Laxmipur in Barhiya- फोटो : news4nation

Bihar News : लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में मंटू यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंटू यादव को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


सूत्रों के अनुसार, मृतक मंटू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसका नाम कई मामलों में सामने आया था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2006 में हुए चंद्रभूषण सिंह दफादार हत्याकांड में भी मंटू यादव के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा भी कई आपराधिक मामलों में उसका नाम होने की जानकारी सूत्रों से मिल रही है।


फिलहाल मंटू यादव की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और वारदात के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

कमलेश की रिपोर्ट