Bihar love affair Case: टीचर साली से इश्क, साजिश और गोली, मुजफ्फरपुर में जीजा ने मोहब्बत के नाम पर रच दी मौत की कहानी, शिकारी खुद बन गया शिकार
Bihar love affair Case: बिहार में एक बार फिर इश्क का काला सच बेनकाब हुआ है, जहां मोहब्बत, भरोसा और रिश्तों का ढोंग, सब कुछ मिलकर एक ऐसी खूनी साज़िश में बदल गया कि सुनने वालों की रूह कांप जाए।
Bihar love affair Case: बिहार में एक बार फिर इश्क का काला सच बेनकाब हुआ है, जहां मोहब्बत, भरोसा और रिश्तों का ढोंग, सब कुछ मिलकर एक ऐसी खूनी साज़िश में बदल गया कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। मुजफ्फरपुर की सरज़मीं के मुशहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गोपालपुर भटौलिया बांध के पास बीते साल 18 नवंबर को हुई निजी शिक्षिका की हत्या का अब जो खुलासा हुआ है, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं, बस फर्क इतना कि यहां डायलॉग नहीं, गोलियां चलीं।
पुलिस ने इस मामले में दो किरदारों को दबोच लिया है एक मजनूं टाइप आशिक राजा कुमार, और दूसरा हथियारों का सौदागर संजीवन कुमार। लेकिन असली खेल तो पर्दे के पीछे बैठा जीजा साहब खेल रहे थे, जो अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। जनाब, ये वही जीजा हैं जो रिश्ते में तो रक्षक कहलाते हैं, मगर यहां इन्होंने ही अपनी साली के लिए कातिल का इंतजाम कर दिया।
कहानी कुछ यूं है कि शिक्षिका और उसके जीजा राजन कुमार के बीच इश्क का अफसाना चल रहा था। मगर जब बात शादी तक पहुंची, तो जनाब जीजा साहब के होश उड़ गए। मोहब्बत करने में कोई एतराज नहीं, लेकिन शादी? हुज़ूर, ये तो रिस्क है! बस, यहीं से शुरू हुआ खामोश साज़िश का सिलसिला।
उधर, राजा कुमार नाम का एक और किरदार था जो खुद को आशिक समझता था, लेकिन असल में इमोशनल मोहरा बन गया। उसने भी शिक्षिका से इश्क किया, मगर जब लड़की ने साफ कह दिया कि जनाब, दिल तो जीजा के नाम है, तो उसका दिल टूटना लाजमी था। अब टूटा दिल और भड़काया हुआ दिमाग खतरनाक कॉम्बिनेशन बन गया।जीजा साहब ने इस मौके को गोल्डन चांस समझा और राजा के जख्मी दिल पर मरहम नहीं, बल्कि बारूद छिड़क दिया। 30 हजार रुपये देकर पिस्टल का इंतजाम कराया गया। संजीवन कुमार ने हथियार सप्लाई किया जैसे कोई किराने की दुकान से सामान दे रहा हो। दो दिन पहले ही सौदा पक्का हुआ, पिस्टल और तीन गोलियां हाथ में आईं और फिर लिखा गया मौत का स्क्रिप्ट।
घटना वाले दिन, राजा बांध के पास पहले से शिकारी की तरह घात लगाए बैठा था। जैसे ही शिक्षिका अपने चचेरे भाई के साथ वहां पहुंची, उसने पीछा किया और ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। इश्क़ का अंत यहीं हो गया खून में लथपथ।हत्या के बाद जनाब राजा कुमार ने पेट्रोल पंप पर छुट्टी लेने के लिए क्या बहाना बनाया? सर, बाइक से गिर गया हूं! लेकिन जब सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो वायरल हुआ, तो वही जख्मी आशिक एकदम फिट नजर आया। बस, यहीं से पुलिस को भनक लगी और फिर पूछताछ में पूरा राज का पिटारा खुल गया।
आज हाल ये है कि राजा सलाखों के पीछे है, हथियार सप्लायर भी पकड़ा गया है, लेकिन असली मास्टरमाइंड जीजा अभी फरार है शायद कहीं बैठकर अपनी ही साज़िश पर अफसोस नहीं, बल्कि अगली चाल सोच रहा होगा। ये पूरा मामला एक कड़वा सवाल छोड़ जाता है क्या आजकल इश्क़ सिर्फ जुनून नहीं, बल्कि जुर्म का बहाना बनता जा रहा है? जहां रिश्ते पाक नहीं, बल्कि खतरनाक खेल बन चुके हैं। यहां मोहब्बत नहीं, मौत का सौदा हुआ हैऔर इंसानियत फिर एक बार कटघरे में खड़ी है।