Bihar Crime: नाबालिग से दरिंदगी,रिश्तेदारी में आई बच्ची बनी हैवानियत की शिकार, आरोपी गिरफ्तार,गांव में तनाव
Bihar Crime: रिश्तेदारी में अपनी फुआ के घर आई एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।..
Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। रिश्तेदारी में अपनी फुआ के घर आई एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। आरोप है कि फुआ के ही गांव के एक युवक ने इस संगीन जुर्म को अंजाम दिया।
मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक नाबालिग अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी, जहां भरोसे की चादर ओढ़े एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और विधि सम्मत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की तहकीकात शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून अपना काम करेगा और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।यह वारदात एक बार फिर समाज में बढ़ते अपराध और नैतिक गिरावट पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रख
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा