Bihar Beauty Parlour Raid: ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा,गंदा काम... छापेमारी में आधा दर्जन महिलाएं गिरफ्तार

Bihar Beauty Parlour Raid: ब्यूटी पार्लर की आड़ में कथित देह व्यापार का कारोबार चलाए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है।..

Muzaffarpur Police Raid Beauty Parlour Women Held
देह व्यापार का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Beauty Parlour Raid:  मुजफ्फरपुर शहर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में कथित देह व्यापार का कारोबार चलाए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। नगर थाना क्षेत्र के करबला इलाके में पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर करीब आधा दर्जन युवतियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करबला इलाके में संचालित एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर पार्लर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां कई युवतियां और महिलाएं मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के बीच लंबे समय से पार्लर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की बात कही जा रही थी या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधियों का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका थी या नहीं।

गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके बयान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पार्लर का संचालन कौन करता था और वहां आने वाले लोगों से किस तरह संपर्क स्थापित किया जाता था।

पुलिस छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में किन लोगों की भूमिका थी और कथित देह व्यापार का संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था।

नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब करबला इलाके में संचालित अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा