Bihar Road Accident : फतुहा के पास भीषण सड़क हादसा, खगड़िया के परबत्ता निवासी सोनू निगम की मौत, दिल्ली से छुट्टी में लौट रहे थे घर
Bihar Road Accident : खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर ठुट्ठी गांव के रहने वाले सोनू निगम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार चार दोस्तों में दो की जान चली गई।
KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत आने वाले श्रीरामपुर ठुट्ठी गांव के निवासी सोनू निगम की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। फतुहा के पास हुए इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो वाहन पर सवार चार दोस्तों में से दो युवकों की जान चली गई, जिनमें खगड़िया के सोनू निगम के अलावा दूसरा मृतक युवक कटिहार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू निगम राजधानी दिल्ली स्थित 'IMS रेडियो' में कार्यरत थे। अपनी शादी के बाद वे पहली बार दिवाली की छुट्टियों में अपने पैतृक घर लौट रहे थे। घर आने को लेकर वे बेहद उत्साहित थे और महज दो दिन पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) पर दिवाली की छुट्टियों में घर लौटने की अपनी खुशी और उत्साह को साझा किया था।
किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि घर लौटने की उनकी यह खुशियों भरी यात्रा उनके जीवन का अंतिम सफर साबित होगी।
अमित की रिपोर्ट