Bihar Brutal Punishment: बिहार में बीच सड़क पर सजा-ए-ईंट! कलयुगी मां का बेटी पर कहर, मासूम पर बरपा ये जुल्म कैमरे में हुआ कैद
Bihar Brutal Punishment:बिहार के व्यस्त इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मंजर सामने आया...
Bihar Brutal Punishment:बिहार के व्यस्त इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मंजर सामने आया, जब एक मां ने अपनी ही मासूम बेटी को सरेआम ऐसी सजा दी, जिसे देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। वायरल वीडियो में महिला बच्ची के बैग में ईंट भरकर उसे उठाने पर मजबूर करती दिख रही है, और फिर सड़क किनारे डांट-फटकार के साथ पिटाई करती नजर आती है।
मंजर कुछ ऐसा था मानो सड़क अदालत बन गई हो और फैसला भी वही, सजा भी वही। बच्ची रोती-चिल्लाती रही, लेकिन मां का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा था। राहगीर पहले तमाशबीन बने रहे से हर वारदात में होता है र कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर बीच-बचाव की कोशिश की। मगर महिला किसी की नसीहत सुनने को तैयार नहीं थी। उल्टा समझाने वालों से ही उलझ पड़ी और बच्ची को साथ लेकर वहां से निकल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची का कसूर क्या था, यह साफ नहीं हो सका। आखिर बैग में ईंट भरने जैसी अजीब सजा क्यों दी गई? क्या यह गुस्से का फौरी इज़हार था या घरेलू तनाव का सरेराह विस्फोट? सवाल कई हैं, जवाब गायब।
मुजफ्फरपुर का वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा और समाज की जिम्मेदारी पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग प्रशासन से दखल की मांग कर रहे हैं, तो कुछ समाज के उस रवैये पर कटाक्ष कर रहे हैं जहां पहले मोबाइल निकलता है, मदद बाद में।
यह घटना एक बार फिर आईना दिखाती है हम सचमुच संवेदनशील समाज हैं या सिर्फ वायरल क्लिप के दर्शक? मासूम की सिसकियों के बीच मुजफ्फरपुर की सड़क ने जो देखा, वह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की अग्निपरीक्षा है।
रिपोर्ट - मणिभूषण शर्मा