Bihar human trafficking: नालंदा से बीकानेर तक मानव तस्करी का खेल खत्म,इंटरस्टेट ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश, 3 बच्चियां रेस्क्यू
Bihar human trafficking: अंतरराज्यीय मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को उनके चंगुल से आज़ाद कराया है। इस संगीन वारदात में चार शातिर मुल्ज़िमों को गिरफ्तार किया गया है, ...
Bihar human trafficking:नालंदा की सरज़मीं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूमियत को बाजार की चीज समझकर बेचा गया। अंतरराज्यीय मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को उनके चंगुल से आज़ाद कराया है। इस संगीन वारदात में चार शातिर मुल्ज़िमों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी करतूतें सुनकर रूह कांप उठे।
पुलिस के मुताबिक, रहुई थाना इलाके से 9 अप्रैल को 13-14 साल की दो चचेरी बहनें रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं। घरवालों ने गुमशुदगी नहीं, बल्कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। तहकीकात जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामला महज़ गुमशुदगी का नहीं बल्कि इंसानी तस्करी का निकला।
बताया जाता है कि दोनों मासूम पंजाब जाने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में एक महिला ने उन्हें झांसे में लेकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद उन्हें राजस्थान ले जाकर करीब तीन लाख रुपये में बेच दिया गया। यह सौदा ऐसे किया गया जैसे इंसान नहीं, कोई सामान हो।सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने टेक्नोलॉजी और मुखबिर तंत्र का सहारा लेते हुए राजस्थान के बीकानेर में दबिश दी और दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से चित्तौड़गढ़ निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू और उसकी बीवी अंजली कुमारी को दबोच लिया गया।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राजगीर में छापा मारकर नूरसराय के बालचंद बिगहा निवासी धनवंती देवी और उसके साथी पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार किया। यहीं से छत्तीसगढ़ से अगवा की गई एक और किशोरी को बरामद किया गया।
इस पूरे गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था, जहां मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर या अगवा कर उनका सौदा किया जाता था।इस ऑपरेशन में अंचल निरीक्षक मनीष भारद्वाज, डीआईयू के आलोक कुमार, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय समेत कई अफसरों ने अहम भूमिका निभाई।फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह मामला एक बार फिर समाज को झकझोरता है कि इंसानियत किस हद तक गिर चुकी है।
रिपोर्ट- राज पाण्डेय