शादी समारोह में शामिल होने निकले मां-बेटा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रैक्टर, बेटे की मौके पर मौत

Nawada Road Accident
Nawada Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News :  नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के छपरा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मृतक की पहचान बसंत सिंह के पुत्र करीब 25 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि मां-बेटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरदिया जा रहे थे। बाइक विक्की चला रहा था और मां पीछे बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूचना पर पहुंची रजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमन की रिपोर्ट