Patna Crime: प्रतीक्षालय में युवती से छेड़खानी,मोहम्मद आरीफ शेख पर केस दर्ज

Patna Crime: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-01 स्थित प्रतीक्षालय में 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...

Patna Girl Harassed at Junction Waiting Room
युवती से छेड़खानी- फोटो : social Media

Patna Crime: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-01 स्थित प्रतीक्षालय में 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 27 अगस्त 2026 की बताई गई है। इस सिलसिले में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या 481/26 दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सबिली गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि प्रतीक्षालय में बैठने के दौरान उनके साथ छेड़खानी की गई। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की।

FIR में नामजद अभियुक्त मोहम्मद आरीफ शेख उर्फ मोहम्मद आरीफ आलम बताया गया है। 45 वर्षीय आरोपी पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज पत्थर की मस्जिद इलाके का निवासी है। प्राथमिकी में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा यौन उत्पीड़न से जुड़े कृत्यों से संबंधित है।मामले की तफ्तीश रेल थाना पटना जंक्शन की पुलिस अवर निरीक्षक आरती सिंह कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर अनुसंधान आगे बढ़ाया गया है। प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म क्षेत्र में घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज करने की बात कही है। रेलवे परिसर में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार