Bihar Police, अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पांच वारंटी गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों में मचा हड़कंप

Bihar Police: फरार वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Saharsa Police Arrest Five Wanted Accused in Warrant Drive
अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar Police: फरार वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट के आधार पर की गई। अभियान के दौरान नवहट्टा और सौरबाजार थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्त में लिया।पुलिस के मुताबिक नवहट्टा थाना की टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान गोड़पाड़ा गांव निवासी अरुण मुखिया, प्रमोद मुखिया और भगवत मुखिया के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।

इसी क्रम में सौरबाजार थाना पुलिस ने भी दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें कांप टोला, गौरवगढ़ निवासी कुंदन यादव, पिता अशोक यादव, तथा टेंगहा गांव निवासी बब्बू यादव उर्फ बबलू यादव, पिता जयकृष्ण यादव शामिल हैं।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान को और तेज किया जाएगा।

सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- छोटू सरकार