Bihar Crime: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, 4 गोलियां लगने से सनसनी
Bihar Crime: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ...
Bihar Crime: समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के कसरैरा गांव में दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक को चार गोलियां मारीं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वारदात ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर के दरवाजे पर सो रहे चिकित्सक को अपराधियों ने गोली मार दी और घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी। क्या अपराधियों ने पहले से रेकी की थी या वारदात को अंजाम देने के बाद किसी दूसरे रास्ते से फरार हुए? पुलिस इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान और हत्या की असल वजह सामने लाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।फिलहाल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भी वारदात को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
रिपोर्ट- संजीव कुमार तरुण