Bihar Crime: गंदा काम करते चार युवतियां समेत सात धराए, जिस्म के धंधे के खुलासे से हड़कंप,पुलिस का शिकंजे से रेड लाइट एरिया में मचा हड़कंप
Bihar Crime:पुलिस ने रेड लाइट एरिया में अचानक धावा बोल दिया। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया...
Bihar Crime:पुलिस ने रेड लाइट एरिया में अचानक धावा बोल दिया। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अमरी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने रेड लाइट एरिया में अचानक धावा बोल दिया। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और कथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की परतें खुलती नजर आईं।
गुप्त इत्तिला के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके पर कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, रेड के दौरान कई संदिग्ध लोग अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सासाराम के एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने किया। उन्होंने बताया कि इलाके में लंबे समय से देह व्यापार के अवैध धंधे की शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसका खुलासा किया जा सके।
पुलिस को शक है कि इस गिरोह का दायरा सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बाहरी राज्यों या जिलों की महिलाओं की भी संलिप्तता हो सकती है। हिरासत में ली गई कुछ युवतियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे अन्य जगहों से लाई गई हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए। वहीं, पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर हर एंगल से जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस ‘काले धंधे’ से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट- रंजन कुमार