50 लाख के बैंक लूट का मामला सुलझा, बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में आया लुटेरा प्रिंस, पिस्टल और गोलियां बरामद

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को गुजरात के सूरत जिला स्थित वराछा थाना क्षेत्र के 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने करीब ₹50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Surat SBI Bank Loot Case
Surat SBI Bank Loot Case- फोटो : news4nation

Bihar STF : बिहार एसटीएफ ने 50 लाख रुपए के बैंक डकैती से जुड़े एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गुजरात के सूरत में हुई ₹50 लाख की चर्चित बैंक डकैती मामले में बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सूरत के वराछा थाना क्षेत्र से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार को वैशाली जिले के बलिगाँव थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।


अवैध हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में बलिगाँव थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


₹50 लाख की डकैती का है मामला

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को गुजरात के सूरत जिला स्थित वराछा थाना क्षेत्र के 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने करीब ₹50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में वराछा थाने में मामला (कांड संख्या 906/26) दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस वारदात में वैशाली निवासी पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार की संलिप्तता पाई गई थी।


अनिल की रिपोर्ट