ओसामा के निर्वाचन क्षेत्र में ज्वेलरी लूटकांड के बाद अब मुखिया रांधा साह की गोली मारकर हत्या, फुलवरिया मोड़ पर अपराधियों ने भून डाला

बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए वर्तमान मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

ओसामा के निर्वाचन क्षेत्र में ज्वेलरी लूटकांड के बाद अब मुखि

Siwan - : जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए वर्तमान मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत के साथ-साथ भारी आक्रोश भी है।

फुलवरिया मोड़ के पास मारी गोली 

मृतक की पहचान रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र की गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया रांधा साह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना फुलवरिया मोड़ के समीप घटी। मुखिया रांधा साह किसी कार्य से वहां मौजूद थे या गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली लगने से मुखिया की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू 

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे का कारण क्या है—यह कोई पुरानी रंजिश है या चुनावी विवाद।

समर्थकों में आक्रोश 

मुखिया की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक और परिजन घटनास्थल और अस्पताल पर इकट्ठा हो गए हैं। लोगों में पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।


सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट