बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बलिया में महज 7 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, आरोपियों की उम्र जान हो जाएंगे हैरान

बलिया में महज 7 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, आरोपियों की उम्र जान हो जाएंगे हैरान

बलिया रेप न्यूज। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बेहद ही परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां महज 7 साल की नाबालिग लड़की का 2 लोगों ने रेप कर दिया है। मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि जिन लोगों ने रेप किया है वे लोग हमउम्र ही थे। यानी आरोपियों की भी उम्र 7 से 8 साल के बीच थी। घटना की खबर जैसे ही पुलिस को दी गई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया।

बता दें कि बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े मामले में बीते शुक्रवार को बच्ची को बहला-फुसलाकर आरोपी ले गए। जिसके बाद उन्होंने कथित रूप से बलात्कार किया। हालांकि, घटना से तुरंत पर्दा नहीं हटा। अगले दिन शनिवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच किया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ रेप हुआ है।

परिवार वालों की पैरो तले जमीन खिसक गई

रेप की बात सुनते ही परिवार वालों की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बाद में पुलिस के दखल देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्ची को बनारस लेकर गए। इसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस में मामले दर्ज करवा दिया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें आज से कुछ दिन पहले ही राजस्थान में एक 11 साल के लड़के ने महज 2 साल की लड़की का रेप कर दिया था।

यूपी के अमेठी में रेप की घटना

यूपी के अमेठी में बीते महीने 13 अगस्त को एक रेप का मामला सामने आया था। जिसमें मुख्य आरोपी सगा बाप था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने 8 अगस्त को 13 साल की बेटी को घर में अकेला देख उसके साथ कुकर्म कर दिया। उसने जब घटना को अंजाम दिया तो वो नशे में था। हालांकि, पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करने में 1 हफ्ता इसलिए लग गया था क्योंकि, उस बीच उसकी मां की मौत हो गई थी।

Editor's Picks