बीडीओ साहब ने सड़क किनारे युवक की जमकर की कुटाई, बिहार में अफसरशाही का थप्पड़-राज, किसी को कहीं पीट देंगे हुजूर! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा, तस्वीर देखिए...
Bihar Crime: बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने अफसरशाही के तौर-तरीकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।जब आम आदमी हाथ उठाए तो गुंडागर्दी, और जब अफसर उठाए तो ‘अनुशासन’? ..
Bihar Crime: बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने अफसरशाही के तौर-तरीकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वैशाली महनार प्रखंड में तैनात एक बीडीओ पर आरोप है कि सरकारी गाड़ी को हल्का सा टच हो जाने के बाद उन्होंने बीच सड़क पर एक युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।

मामला मामूली टक्कर का बताया जा रहा है, लेकिन साहब का गुस्सा मानो कानून से भी ऊपर निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार ने सरकारी वाहन को छुआ, अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक को पकड़कर सरेराह थप्पड़ जड़ने लगे। वीडियो में युवक माफी मांगता, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है, मगर हुजूर का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा। एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ रसीद कर दिए गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और महकमे में खलबली मच गई। अब चर्चा इस बात की है कि क्या कुर्सी का रुतबा किसी को सड़क पर अदालत लगाने का इख्तियार दे देता है?

जब आम आदमी हाथ उठाए तो गुंडागर्दी, और जब अफसर उठाए तो ‘अनुशासन’? कानून का तकाजा तो यह कहता है कि सड़क हादसे की जांच ट्रैफिक पुलिस करे, न कि मौके पर ‘इंसाफ’ का तमाशा सजाया जाए।
फिलहाल वायरल वीडियो की न्यूज4नेशन की पुष्टि नहीं करता हैै, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। क्या इस पर विभागीय कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?जनता जानना चाहती है क्या बिहार में सड़क पर कानून चलेगा या थप्पड़-तंत्र?
रिपोर्ट- ऋषभ कुमार