SASARAM - खबर सासाराम से है। जहां बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 27 वर्षीय महिला की गला घोट कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला कैमूर जिला के चैनपुर थाना के भदारी गांव की रहने वाली थी तथा वर्ष 2020 में उसकी शादी बड्डी थाना के आलमपुर के रहने वाले विजय शंकर माली से हुई थी।
आरोप लगाया गया है कि आरती को दहेज के लिए पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके की ओर से एक बाइक भी दी गई थी। लेकिन फिर भी आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल मृतक आरती देवी के पति विजय शंकर माली को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका का 2 साल का एक पुत्र तथा 9 माह की एक बच्ची भी है। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। बता दे की जिस तरह से यह वारदात हुई है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक आरती देवी के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी माता नहीं है। आरती के ननिहाल के लोग फिलहाल मौके पर पहुंचे हैं।
REPORT - RANJAN KUMAR