जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, आर्टिकल 370 हटाने पर दिया था फैसला

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, केंद्र स

New Delhi - देश के नए चीफ जस्टिस की घोषणा हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत को नया सीजेआई नियुक्त किया गया है। आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी घोषणा की। वह मौजूदा सीजेआई बीआर गवई की जगह लेंगे। जो 23 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। 

24 को लेंगे शपथ

जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश को पदभार संभालेंगे। जस्टिस कांत 53वें सीजेआई के तौर पर काम करेंगे और उनका कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा, वह 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। यह पहली बार है जब हरियाणा से कोई कानून का जानकार देश के सबसे ऊंचे न्यायिक पद पर बैठेगा।

कानून मंत्री ने दी बधाई

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार रात एक्स पर इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत के संविधान से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को 24 नवंबर से भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है... मैं उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

यह अधिसूचना सीजेआई गवई के नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दो दिन बाद आया है। उन्होंने सरकार को जस्टिस कांत के नाम की सिफारिश की थी। 

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?

जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जजों में से एक हैं।सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल है। जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। 24 मई, 2019 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

धारा 370 हटाने  पर दिया फैसला

वह सुप्रीम कोर्ट में दो दशकों का अनुभव लेकर आए हैं। उनके अहम फैसलों में आर्टिकल 370 हटाने, बोलने की आजादी, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लिंग समानता पर अहम फैसले शामिल हैं।

जस्टिस सूर्यकांत उस बेंच का हिस्सा भी रहे, जिसने पुराने देशद्रोह कानून को रोककर रखा था और निर्देश दिया था कि सरकार के रिव्यू तक इसके तहत कोई नई एफआईआर दर्ज न की जाए।