JNU Election Result: बिहार के नीतीश कुमार बने JNU छात्र संघ के अध्यक्ष, जानिए किस पद पर रहा किसका दबदबा

JNU Election Result: : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में 9 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वापसी की है। वहीं बिहार के नीतीश कुमार JNU छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं...

JNU Election Result
JNU Election Result- फोटो : reporter

JNU Election Result: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में लेफ्ट कैंडिडेट्स ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 9 साल बाद वापसी करते हुए संयुक्त सचिव पद जीता है।

JNSU चुनाव आयोग की ओर से देर रात जारी नतीजों के मुताबिक-

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नीतीश कुमार ने 1,702 वोटों पाकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नीतीश कुमार मूल रुप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं। वहीं ABVP की शिखा स्वराज को 1430 जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) कैंडिडेट तैयब्बा अहमद को 918 वोट मिले।

डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की मनीषा  उपाध्यक्ष (1150 वोट) ने 34 वोट से ABVP के निट्टू गौतम को हराया। 

Nsmch

महासचिव पद पर मुन्तहा फातिमा (1520 वोट) जीतीं। 

वहीं, ABVP के वैभव मीणा ने 1518 वोटों के साथ संयुक्त सचिव चुने गए। 

बता दें, 25 अप्रैल को हुए चुनाव में 7,905 स्‍टूडेंट्स में से 5,500 ने इलेक्‍शन में मतदान किया है।

अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे इतने उम्मीदवार

नीतीश कुमार (आइसा)- 1720 (जीते)

शिखा स्वराज (एबीवीपी)- 1430

सी. तैय्यबा अहमद (SFI)- 918

अक्षन रंजन (सीआरजेडी)- 133

अरविंद कुमार (एससीएस)- 36

कुणाल कुमार (इंड.)- 22

प्रेरित लोढ़ा (दिशा)- 133

रौशन कुमार (इंड.)- 15

सिद्धार्थ गौतम (भारत)-184

सुमन (एआईडीएसओ)- 36

वारके अविचल अमर (BAPSA)- 97

प्रदीप ढाका (एनएसयूआई)- 378

उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े थे इतने उम्मीदवार

मनीषा (डीएसएफ)- 1150  (जीते)

आकाश कुमार रवानी (इंड.)- 1000

मोहम्मद कैफ (बिरादरी)- 939

निट्टू गौतम (एबीवीपी)- 1116

संतोष कुमार (LA)- 840

महासचि पद के लिए खड़े थे इतने उम्मीदवार

मुन्तेहा फातिमा (DSF)- 1520  (जीते)

अरुण प्रताप (एनएसयूआई)- 174

कुणाल राय (एबीवीपी)- 1406

रामनिवास गुर्जर (LA)-675

नीरज कुमार भारत (दिशा)-

यारी नयाम (भारत)-1184

संयुक्त सचिव पद के लिए खड़े थे इतने उम्मीदवार

वैभव मीना (एबीवीपी) - 1499  (जीते)

नरेश कुमार (एआईएसए-डीएसएफ) - 1397

निगम कुमारी (एसएफआई+एआईएसएफ)- 1215

रितिका (BAPSA) - 157**

सलोनी खंडेलवाल (एनएसयूआई) - 447

नोटा-361

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Editor's Picks