Road Accident : एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ सफाई कर्मचारियों की मौत, 2 घायल
Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा हरियाणा में हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने 10 सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही 8 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। पूरा मामला हरियाणा के नूह जिले का है।
8 लोगों की मौत
जानकारी अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क की सफाई में जुटे कर्मचारियों को कुचल दिया। इस भयावह हादसे में 8 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे की नियमित सफाई में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज गति से आ रही कार ने नियंत्रण खोते हुए सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई शवों के अंग क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। हादसे की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जहां लोगों ने घटना पर शोक जताया और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।