Bihar Education News:ऐतिहासिक जिला स्कूल अब बनेगा सरस्वती विद्या निकेतन,182 साल पुराने विद्यालय का बदलेगा स्वरूप, मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

ऐतिहासिक जिला स्कूल अब बनेगा सरस्वती विद्या निकेतन,182 साल पुराने विद्यालय का बदलेगा स्वरूप, मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Bihar Education News:ऐतिहासिक जिला स्कूल अब बनेगा सरस्वती वि

Bihar Education News: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मॉडल स्कूल योजना के तहत जिले की शैक्षणिक विरासत के मुख्य केंद्र, 182 वर्ष पुराने जिला स्कूल का नाम बदलकर अब सरस्वती विद्या निकेतन किया जा रहा है। वर्ष 1844 में स्थापित इस ऐतिहासिक विद्यालय को अब एक अत्याधुनिक और आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यालय प्रशासन ने बुनियादी ढांचे और आवश्यक संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव विभाग को भेज दिया है।

संसाधनों का होगा कायाकल्प

वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 1300 छात्र नामांकित हैं, जिन्हें शिक्षा देने के लिए 31 शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय परिसर में अभी 19 कमरे, एक बड़ा हॉल और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। मॉडल स्कूल बनने के बाद बढ़ती छात्र संख्या और प्रयोगात्मक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए नए भवन, अतिरिक्त वर्ग कक्ष और उन्नत प्रयोगशालाओं की सख्त जरूरत होगी, जिसे नए प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

छात्रों को मिलने वाल डिजिटल और विजुअल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था। अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं और समृद्ध लाइब्रेरी।

छात्रों को करियर में आगे बढ़ाने के लिए शुरुआती स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि यह ऐतिहासिक संस्थान नए युग की जरूरतों के अनुरूप ढल सके।

इस विद्यालय में लगभग 1300 छात्र नामांकित हैं, जिन्हें शिक्षा देने के लिए 31 शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय परिसर में अभी 19 कमरे, एक बड़ा हॉल और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। मॉडल स्कूल बनने के बाद बढ़ती छात्र संख्या और प्रयोगात्मक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए नए भवन, अतिरिक्त वर्ग कक्ष और उन्नत प्रयोगशालाओं की सख्त जरूरत होगी, जिसे नए प्रस्ताव में शामिल किया गया है।