Bihar Teacher News: उठा के पटक के जाने मार देंगे..प्रधानाध्यापिका और शिक्षक ऐसा 'मल्ल युद्ध' देखा है ? गाली-गलौज...लात-घूसे...चप्पल-जूते...युद्ध कौशल देख दंग रह जाएंगे, जी हां.. ये कैमूर के ही शिक्षक हैं

Bihar Teacher News: महिला प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल हो रहा है. लड़ाई-झगड़ा के दौरान दोनों ने अपने-अपने जूते तक निकाल लिए.

Bihar Teacher News:
प्रधानाध्यापिका और शिक्षक ऐसा 'मल्ल युद्ध' देखा है ?- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News:  कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधुरा में प्रधानाध्यापिका और शिक्षक के बीच जमकर दूतम पैजार हुआ है।  कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधुरा में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में जूता-चप्पल चलाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका बच्चों को मिड-डे मील नहीं देती हैं। बच्चों ने भी प्रधानाध्यापिका पर मिड-डे मील में घपला करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर 11 बजे के बाद विद्यालय आने और टोकने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

NIHER

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ने एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी सूचना दी है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने घटना की निंदा की है और कार्रवाई की मांग की है।

Nsmch

इस घटना का बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। बच्चों के मन में शिक्षकों के प्रति सम्मान कम हो गया है। बच्चों का मनोबल टूट गया है और वे डरे हुए हैं। इस घटना से विद्यालय की छवि भी खराब हुई है।

रिपोर्ट- देव तिवारी