BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड 12वीं के छात्रों के इंतजार होगा खत्म, इस दिन रिजल्ट होगा जारी, जानें ताजा अपडेट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 की परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है, जो अब परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के इंतजार होगा खत्म- फोटो : social Media

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इस वर्ष, कुल 12,92,313 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था।बीएसईबी के द्वारा इंटर कॉपी मूल्यांकन कर 27 फरवरी से लेकर 8 मार्च 2025 के बीच मूल्यांकन कार्य चल और उसके बाद टॉपर वेरीफिकेशन 10 मार्च 2025 से टॉपर वेरिफिकेशन कार्ड शुरू हो चुका है और उसके बाद बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा परिणाम जारी होते हीं छात्र अपना रिजल्ट 

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

लिंक पर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट की घोषणा

रिजल्ट की घोषणा BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकेंगे।

पासिंग क्राइटेरिया

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे और प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

पिछले वर्षों के परिणाम

पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड के परिणाम 

2024: 87.21%

2023: 83.73%

2022: 80.15%

2021: 78.04%

2020: 80.59%

2019: 79.76%

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण तैयार रखें ताकि वे आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकें। बिहार बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा और छात्र इसे ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Editor's Picks