Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 - अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी हार स्वीकार की, भाजपा को दी जीत की बधाई

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 - दिल्ली में दस साल सत्ता में रहने के बाद तीसरी बार सत्ता तक पहुंचने में नाकाम रही आप ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता के निर्णय को वह स्वीकार करते हैं।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 - अरविंद केजरीवाल ने द
केजरीवाल ने स्वीकार की अपनी हार- फोटो : NEWS4NATION

NEW DELHI - दिल्ली चुनाव में दस साल बाद अपनी सत्ता खोनेवाले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता को जो भी निर्णय है, उसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को मौका दिया है, उन उम्मीदों को वह पूरा करेंगे।

केजरीवाल ने गिनाए अपने काम

इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार के किए काम को भी बताया। उन्होंने कहा कि दस साल में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली सहित अन्य अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने की कोशिश की। ताकि लोगों की जिंदगी में सुधार हो सके। 

जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

अब जब हमें दिल्ली की जनता ने विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हमलोगों आगे भी समाज से जुड़े रहेंगे। जनता की जो भी जरुरत होगी, उनके सुख दुख में काम आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सत्ता के लिए लिए, बल्कि लोगों की सहायता करना है। जिसे आगे भी बनाए रखेंगे। 

Nsmch

बता दें कि दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद अपनी सत्ता हासिल की है। यहां दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। माना जा रहा था कि तीसरी बार भी वह आसानी से सरकार बनाने में कामयाब होंगे। लेकिन परिणाम इसके विपरीत रहा। 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिली है। वहीं आप को सिर्फ 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। लगातार तीसरी बार कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।