LATEST NEWS

Bihar Vidhansabha Chunav : दिल्ली के बाद बिहार में जीतने के सपने को पूरा करेगी भाजपा, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों हुई भाजपा-एनडीए सरकार

बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली के चुनाव परिणाम ने भाजपा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भाजपा अब बिहार में वही प्रदर्शन देखना चाहती है.

Bihar  Vidhansabha Chuna
Bihar Vidhansabha Chuna- फोटो : news4nation

Bihar  Vidhansabha Chunav :  भाजपा ने दिल्ली चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल का लंबा सूखा समाप्त कर लिया है। यह चुनाव बीजेपी के चेहरे के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लड़ा गया था। लेकिन भाजपा के लिए अब दिल्ली के बाद सबसे बड़ी चुनौती बिहार है। भाजपा के कई बड़े नेताओं के बिहार से होने के बाद भी आज तक भाजपा की सरकार बिहार में नहीं बनी है। हालाँकि नीतीश कुमार के साथ एनडीए सरकार में जरुरु भाजपा बिहार में है.  


वहीं दिल्ली की जीत के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन अब 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शासन करेगा। दिल्ली समेत अब 15 राज्यों में अकेले बीजेपी की सरकार है। 2024 में पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल किया, जिससे वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक बन गए। 


एक साल में पांच बड़ी जीत

उनके नेतृत्व में, भाजपा ने पिछले साल आठ राज्यों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा। पार्टी और उसके सहयोगियों ने पांच राज्यों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकारें बनाईं। सिक्किम में एसकेएम के साथ भाजपा का गठबंधन चुनाव से पहले टूट गया, हालांकि दोनों केंद्रीय स्तर पर गठबंधन में बने हुए हैं। 


भाजपा-एनडीए की सरकार

भाजपा-एनडीए शासित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की लिस्ट में भाजपा अपने बलबूते उत्तर प्रदेश (भाजपा),  महाराष्ट्र (भाजपा), मध्य प्रदेश (भाजपा) गुजरात (भाजपा), राजस्थान (भाजपा), ओडिशा (भाजपा), असम (भाजपा), छत्तीसगढ़ (भाजपा), हरियाणा (भाजपा), दिल्ली (भाजपा), उत्तराखंड (भाजपा), त्रिपुरा (भाजपा), गोवा (भाजपा), अरुणाचल प्रदेश (भाजपा), मणिपुर (भाजपा) में काबिज है. 


वहीं एनडीए अलायंस के तहत आंध्र प्रदेश (टीडीपी), बिहार (जेडीयू), मेघालय (एनपीपी), नागालैंड (एनडीपीपी), सिक्किम (एसकेएम) और पुडुचेरी (एआईएनआरसी) में भाजपा सरकार चला रही है. 


अब बिहार पर नजर

दिल्ली में मिली बड़ी सफलता के बाद अब भाजपा की नजर बिहार पर है. इसी वर्ष बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी की बिहार में गतिविधियां अभी से बढ़ गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा भी इसी महीने प्रस्तावित है. वहीं रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी बिहार आ रहे हैं. यह भाजपा की बिहार के लिए बनाई गई रणनीति का ही एक हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत कई बड़े नेता बिहार आ रहे हैं. दिल्ली की तरह ही बिहार में जीत हासिल करने के लिए अभी से एनडीए के घटक दल भी सक्रिय दिख रहे हैं. इसलिए दिल्ली परिणाम के साथ ही जीतन राम मांझी ने तुरंत 'दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है' का नारा दिया. वहीं जदयू भी दिल्ली भाजपा को मिली जीत से उत्साहित नजर आई. 

Editor's Picks