LATEST NEWS

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV 2025 - कार्यकर्ता सम्मेलन में NDA नेताओं ने किया लालू यादव पर हमला, कहा - राजद के शासनकाल को नहीं भूल सकती बिहार की जनता

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV 2025 - नवादा में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने फिर अपनी एकजुटता दिखाई। एनडीए नेताओं ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार 225 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करना जा रही है।

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV 2025 - कार्यकर्ता सम्मेलन में NDA नेताओं ने किया लालू यादव पर हमला, कहा - राजद के शासनकाल को नहीं भूल सकती बिहार की जनता
कार्यकर्ता सम्मेल में जुटे एनडीए नेता- फोटो : अमन सिन्हा

NAWADA - शहर के आईटीआई के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवादा के इस सम्मेलन में घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की बात करते हुए कहा कि बिहार अब विकसित बिहार बनने की राह पर चल पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने 225 सीटों पर जीत दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की।

अब तक सभी आयोजन रहे सफल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि अभी तक जितने भी जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है, वह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह कार्यकर्ता सम्मेलन भले ही सम्मेलन दिख रहा हो, लेकिन सही अर्थों में कार्यकर्ताओं का यह जुटान बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एलान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मानसिकता साफ परिलक्षित कर रही है कि आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी और फिर बिहार का विकास अनवरत चलता रहेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विरोधियों का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते वे अब सनातन का विरोध करने लगे हैं। आज महाकुंभ में देश और विदेश के 50 करोड़ से ज्यादा लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं, लेकिन कुछ नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें वसुधैव कुटुम्बकम नहीं, अपने परिवार से मतलब है। वे भले सामाजिक न्याय की बात करते हों, लेकिन कार्य अपने परिवार का कल्याण का ही करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और विकास अनवरत होता रहेगा। 

कभी नहीं भूल सकते राजद का काल

सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद काल को बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती। 2005 में बिहार की जनता ने भ्रष्टाचार, कुशासन, अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना था। इसके बाद लगातार बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाते आ रही है। जिस सुशासन का सपना यहां के लोगों ने देखा था, एनडीए ने उसे पूरा कर के दिखाया है। अब बिहार की जनता कभी राजद को सत्ता में नहीं आने देगी।

इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने एकलोक गीत के जरिये बिहार में नीतीश सरकार का गुणगान किया।उन्होंने बताया कि अब पहले वाला बिहार अब नही है बिहार में बहार है और फिर से नीतीश कुमार ही है।उन्होंने याद दिलाया कि बिहार में जंगल राज में क्या होता था।गरीब की बात करने वाले लोग केवल परिवार के बारे में ही सोचा सामाजिक न्याय कभी देखने को ही नही मिला।इसलिए सभी एक जुट होकर 2025 में फिर से नीतीश को सत्ता में लाना है।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, एवं संचालन जेडीयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने किया। कार्यकम में मंच पर नवादा लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर, विधायक अरुणा देवी, विधानपरिषद अशोक यादव, लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हम जिलाध्यक्ष अशोक मांझी,जदयू के प्रदेश महासचिव इकबाल हैदर मेजर,रालोमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, एनडीए सम्मेलन के प्रदेश संयोजक सिद्धार्थ संभु, चंदन सिंह, पूर्व विधायक अनिल सिंह, कन्हैया रजवार, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा रत्नेश कुशवाहा, सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा पूनम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editor's Picks