LATEST NEWS

Bihar Politics: लालू यादव के हमदर्द बने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ! राजद सुप्रीमो को दिया सुझाव, ऐसा बिल्कुल मत कीजिए....

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा प्रतिक्रिया दिया है। आइए जानते हैं रालोमो प्रमुख ने क्या कुछ कहा है...

 Upendra Kushwaha
Upendra Kushwaha became a sympathiser of Lalu - फोटो : social media

Bihar Politics:  राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीते दिन सीएम नीतीश के गृह जिला में दावा किया था कि इस बार को किसी कीमत पर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं अब उनके इस बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बड़ी नसीहत दे डाली है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव के इन्हीं बातों से राजद कमजोर हो रहा है।                              

लालू यादव पर तंज

लालू प्रसाद यादव द्वारा नालंदा में लोगों से तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की अपील किए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जितना ज्यादा वे इसका प्रचार करेंगे, उतना ही नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पर उनके बयानों का कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जितना वो कहेंगे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाओ उतना ही उनकी पार्टी कमजोर होगी। उतना ही लोग उनस  दूर होंगे। लेकिन उनका मामला है वो बोलते रहे।  

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जनता में आक्रोश था, जिसे वे संभालने में असफल रहे। यही कारण है कि एग्जिट पोल के नतीजे संकेत दे रहे हैं कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

राहुल गांधी पर निशाना

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में राहुल गांधी की उपस्थिति के बावजूद उनके पुत्र को सम्मान न मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या कांग्रेस, इनका दलित-महादलितों के सम्मान और उत्थान से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे कार्यक्रम महज दिखावे के लिए किए जाते हैं, जबकि इनके पीछे कोई वास्तविक संवेदनशीलता नहीं होती।

Editor's Picks