Bihar Election 2025: राजद संसदीय बोर्ड की बैठक आज, लालू-तेजस्वी लेंगे बड़ा फैसला, सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान !
Bihar Election 2025: आज यानी 10 अक्टूबर को राजद संसदीय बोर्ड की बैठक होनी वाली है। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव राजद उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएंगे।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी। सबसे अहम बात है कि चुनावी घोषणा के तीन दिन बाद भी ना तो एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा की गई है तो ना ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल हुई है। दोनों ही गठबंधन अपनी अपनी उलझन में फंसे हुए हैं। इसी बीच राजद ने 10 अक्टूबर को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक कई अहम फैसले लिए जाएंगे। साथ ही लालू तेजस्वी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएंगे। सूत्रों की मानें तो राजद के दो दर्जन विधायकों का टिकट कट सकता है। बता जा रहा है कि तेजस्वी सीटिंग सांसदों का टिकट काट रहे हैं। यही नहीं तेजस्वी यादवों की टिकट काट कर भूमिहार और राजपूत जातियों को टिकट देने पर जोड़ दे रहे हैं।
राजद संसदीय बोर्ड की बैठक
बता दें कि 10 अक्टूबर यानी आज राजद के ससंदीय बोर्ड की बैठक होगी तो संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्य संसदीय बोर्ड और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों की अंतिम सूची को राजद सुप्रीमो लालू यादव को भेजा जाएगा। लालू यादव ही प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
सीटों का समीकरण
राजद सूत्रों की मानें तो राजद ने महागठबंधन में तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को देखा जाए तो राजद करीब 125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 50 से 55 सीट पर वाम दल 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बचे 38 सीटों में से पाशुपति पारस की रालोजपा, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी, और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दी जाएगी।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग
सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों की अंतिम सूची को राजद सुप्रीमो लालू यादव को भेजा जाएगा। लालू यादव ही प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। राजद सूत्रों की मानें तो राजद ने महागठबंधन में तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को देखा जाए तो राजद करीब 125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 50 से 55 सीट पर वाम दल 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बचे 38 सीटों में से पाशुपति पारस की रालोजपा, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी, और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दी जाएगी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट