LATEST NEWS

Delhi Election 2025:दिल्ली की पिच पर तीसरी बार जीरो पर आउट हुई कांग्रेस,राहुल की गोल्डन डक हैट्रिक से भाजपा हुई गदगद..पर्दे के पीछे का खेल क्या है..जानिए

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम न केवल दिल्ली बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रभाव डाला है। अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचा है और कांग्रेस तो शून्य पर हीं सिमट गई है। भाजपा ने इतिहास रच दिया है....

Delhi Election 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम का साइड इफेक्ट- फोटो : social Media

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी  के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह 27 वर्षों के बाद दिल्ली में उनकी सत्ता में वापसी हुई  है। 1998 में पिछली बार भारतीय जनता पार्टी  ने दिल्ली में सरकार बनाई थी, जब सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री थीं। इसके बाद से पार्टी लगातार चुनाव हारती रही, जिसमें 2015 का चुनाव विशेष रूप से निराशाजनक था, जब  भाजपा को केवल तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

वहीं  कांग्रेस को एक बार फिर बिना किसी सीट के संतोष करना पड़ा है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्षों तक शासन करने के बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब तक अपनी वापसी नहीं कर पाई है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से वृद्धि हुई है। कांग्रेस को लगभग 6.4 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे।

तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी  की सरकार को 10 साल बाद परास्त करने में भारतीय जनता पार्टी  सफल रही है। आम आदमी पार्टी  ने पिछले दो चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं। 

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को अंतिम बार 1993 में विजय प्राप्त हुई थी। 1998 में सुषमा स्वराज के नेतृत्व में पार्टी ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी  लगातार चुनावों में असफल होती रही है। पार्टी का सबसे कठिन समय 2015 में आया, जब उसे केवल 3 सीटें मिलीं। इस बार, 27 वर्षों के बाद, भारतीय जनता पार्टी  ने चुनाव जीतकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी  किसे मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाएगी।

बहरहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम ने न केवल दिल्ली बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रभाव डाला है। अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचा है और कांग्रेस तो शून्य पर हीं सिमट गई है। वहीं  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 ने से भारतीय जनता पार्टी   को एक नई राजनीतिक दिशा दी है और उनके लिए एक नई शुरुआत का अवसर प्रदान किया है। 

Editor's Picks