बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Sharda Sinha : लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन, सिर में गहरी चोट लगने से हुए थे अस्पताल में भर्ती

Sharda Sinha : लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन, सिर में गहरी चोट लगने से हुए थे अस्पताल में भर्ती

Bihar News : लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति का रविवार को निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. पद्म श्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिंलेटर पर थे. दो दिनों के उपचार के उपरांत उन्होंने अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा के पुत्र ने ब्रज किशोर सिन्हा के निधन होने कि पुष्टि की. 


शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे. उनके पत्र अंशुमन ने बताया कि दो दिन पहले ही उनके पिता घर में ही गिर गए थे. इस कारण उनके सिर में चोट लग गई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया. इस दौरान उनका इलाज पिछले दो दिनों से चल रहा था. उन्हें पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा.


शारदा सिन्हा और उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा ने 8 मई 2020 को अपनी शादी की 50 वीं सालगिरह मनाई थी. विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए. इसमें ब्रज किशोर ने शारदा सिन्हा के लिए गाना भी गाया था. उनके गाये गीत उस वक्त काफी वायरल हुए थे. वहीं अपने कई साक्षात्कार में शारदा सिन्हा ने अपनी पति की तारीफ की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे ब्रज किशोर सिन्हा ने उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढने में मदद की. 


ब्रज किशोर सिन्हा को लेकर एक बार शारदा सिन्हा ने बताया था कि ‘उनकी सास को उनका गाना गाना सिर्फ घर में भजन करने तक ही ठीक लगता था लेकिन गाना बजाना और कई और जाकर गाना उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं था. हालांकि शारदा के पति बृजकिशोर सिन्हा और उनके ससुर ने उन्हें सपोर्ट किया. ससुर के सपोर्ट की वजह से गांव की वह ठाकुरबारी में शारदा सिन्हा को भजन गाने की इजाजत दे दी गई.’ हालांकि शारदा सिन्हा के गाने से सास नाराज हो गई थी. तब शारदा कि सास और अपनी माँ को मनाने के लिए पति ब्रज किशोर सिन्हा ने काफी मेहनत की. उन्होंने मां को समझाते हुए कहा कि अगर हम गाते तो क्या आप हमारे साथ भी इस तरह से पेश आती. आगे चलकर बेटे के समझाने के बाद माँ समझ गई और शारदा सिन्हा को सार्वजनिक तौर पर गाने की अनुमति मिली. 

Editor's Picks