बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

पवन सिंह का बॉलीवुड एक्टर के साथ देखें पावरपैक डांस परफॉर्मेंस, इंस्टाग्राम पर किया गया शेयर

पवन सिंह का बॉलीवुड एक्टर के साथ देखें पावरपैक डांस परफॉर्मेंस, इंस्टाग्राम पर किया गया शेयर

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वे लगातार अपने डांस मूव्स से सभी के दिलों को जीत लेते हैं। हाल ही पवन सिंह ने भोजपुरी नहीं हिंदी बॉलीवुड सॉन्ग गाया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। अब उनके डांस का एक वीडियो सामने आया है, वहां वे पावरपैक परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। 


पवन सिंह का सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल हो रहा है। वह बॉलीवुड के एक एक्टर संग जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड का यह एक्टर ना सलमान खान, ना ही शाहरुख और ना ही रणबीर कपूर है। ये वो एक्टर है जो आज के समय में हर नौजावनों के मुंह पर रहता है। इनकी एक्टिंग के लोग दिवाने हैं। 


पवन सिंह स्त्री 2 के एक्टर राजकुमार राव के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों कलाकारों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पवन सिंह और राजकुमार राव फिल्म विक्की विद्या का वो वाला के एक गाने की रिहर्सल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो में जमकर ठुमके लगाए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


खास बात यह है कि पवन सिंह लगातार दूसरी बार राजकुमार राव की फिल्म के लिए गाना गा रहे हैं। बात करें फिल्म विक्की विद्या का वो वाला की तो इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह दोनों पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मल्लिका शेरावत भी विक्की विद्या का वो वाला से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में एक्टर विजय राज भी दिखाई देने वाले हैं। विक्की विद्या का वो वाला के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है, जो बीते दिनों रिलीज हुआ था।

Editor's Picks