बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, जदयू नेता छोटू सिंह की पहल पर प्रशासन ने उपलब्ध करायी 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि

भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, जदयू नेता छोटू सिंह की पहल पर प्रशासन ने उपलब्ध करायी 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि

ARA : बिहार में गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है। फिलहाल भोजपुर जिला के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में है। जिले में आज इसी बाढ़ की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक इकौना घाट में मिथिलेश कुमार सिंह के बेटा गिरीश कुमार सिंह सिंह का 3:30 बजे वार्ड नंबर 7 के बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। 

बिहार राज नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू के प्रदेश महसचिव अरविंद कुमार सिंह और छोटू सिंह ने तुरंत भोजपुर के जिलाधिकारी से और बडहरा सीओ रिंकू कुमार से बात कर पोस्टमार्टम और जो भी सरकारी व्यवस्था हो। उसे उपलब्ध कराने का अपील किया। साथ ही कहा की इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि जो भी परिवार की मदद होगी। वह की जाएगी। कहा की बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ  सरकार और जिला प्रशासन दुख की घड़ी में आपके परिवार के साथ है। छोटू सिंह की अपील की जिला प्रशासन की और तत्काल पीड़ित परिवार को 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी। साथ ही 4 लाख रुपए की मुआवजा की राशि दस दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। 

Editor's Picks