बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Flood: मछली पकड़ने गई किशोरी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, चबा गया मगरमच्छ

crocodile attack

Bihar flood: बिहार के बेतिया से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मछली पकड़ने के दौरान एक किशोरी पर अचनाक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से किशोरी गंभीर लोग से घायल हो गई। किशोरी के दाहिने हाथ को मगरमच्छ ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने आनन-फानन में किशोर को मगरमच्छ के कब्जे से छुड़ाया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दरअसल, पूरा मामला बगहा के हरनाटांड का है। जहां गुरुवार की देर शाम त्रिवेणी कैनाल में एक किशोरी मछली पकड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक मगरमच्छ ने किशोरी पर हमला कर दिया। घायल किशोरी की पहचान सोहरिया निवासी हीरालाल मुसहर की बेटी सुगंधा कुमारी के रुप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सुगंधा की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर लाठी-डंडे से हमला किया। ग्रामीणों के शोर मचाने और हमले करने के बाद मगरमच्छ किशोर को छोड़कर नहर में वापस चला गया। 




वहीं किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीएचसी हरनाटांड में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोरी का इलाज जारी है। मगरमच्छ ने किशोरी के दाहिने हाथ को बुरी तरह घायल कर दिया है।

अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि, किशोरी का दाहिना हाथ डैमेज हो गया है। बता दें कि, बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। कोसी गंडक नदी उफान पर है। ऐसे में गंडक नदी में पानी आने से मगरमच्छ नहर में आ गए हैं।  

बगहा से नागेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट

Editor's Picks