बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: परिवर्तन यात्रा से बीजेपी को उम्मीदें, जानें कहां किसका कार्यक्रम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: परिवर्तन यात्रा से बीजेपी को उम्मीदें, जानें कहां किसका कार्यक्रम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा ने राज्य में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। 20 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा, बीजेपी के लिए चुनावी समीकरणों को साधने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री और नेताओं की भागीदारी

27 सितंबर को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तहत कई बड़े नेता झारखंड के विभिन्न जिलों में सभाएं करेंगे। देखें पूरी लिस्ट

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे लातेहार के महुआटांड़ हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं और दोपहर 12:30 बजे कोटाम विकास समिति द्वारा आयोजित भारतीय जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 2 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे।
  • पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल बीजेपी की प्रदेश महामंत्री लॉकेट चटर्जी 27 सितंबर को जामताड़ा के यज्ञ मैदान में सुबह 11:00 बजे परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1:30 बजे देवघर जिले के मधुपुर में स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मैदान में एक और परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगी। 
  • सांसद रवि किशन और विधायक भानु प्रताप शाही सुबह 11 बजे गुमला हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे लोहरदगा समाहरणालय मैदान में एक और कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी राज्य में राजनीतिक बदलाव लाने का आह्वान कर रही है।

Editor's Picks