बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand assembly election 2024: टुंडी विधानसभा सीट पर BJP बनाम JMM, सुदेश महतो और मथुरा प्रसाद महतो के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला

Jharkhand assembly election 2024: टुंडी विधानसभा सीट पर BJP बनाम JMM, सुदेश महतो और मथुरा प्रसाद महतो के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड के धनबाद जिले के अंतर्गत आने वाली टुंडी विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव के दौरान कड़े मुकाबले की उम्मीद है। पिछले तीन-चार दशकों से यह क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो को मैदान में उतारकर इस सीट पर कब्जा करने की रणनीति बनाई है।

दूसरी ओर JMM के अनुभवी नेता मथुरा प्रसाद महतो, जो पहले ही तीन बार इस सीट से जीत चुके हैं। एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। चुनावी समीकरण को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए जयराम महतो ने भी ऐलान किया है कि यदि सुदेश महतो टुंडी से चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी इस क्षेत्र से चुनाव में उतरेंगे।

भाजपा का सुदेश महतो पर दांव

भाजपा इस बार टुंडी विधानसभा सीट पर सुदेश महतो की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाह रही है। सुदेश महतो लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए भाजपा को विश्वास है कि इस बार वह जेएमएम के गढ़ में सेंध लगा सकती है। हालांकि, सुदेश महतो के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। उन्हें जेएमएम के दिग्गज नेता मथुरा प्रसाद महतो से कड़ी टक्कर मिलनी है, जो इस क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। साथ ही, जयराम महतो की चुनाव में मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे मतों का बंटवारा हो सकता है।

टुंडी में ट्रिपल M इफेक्ट

टुंडी विधानसभा सीट की राजनीति 'ट्रिपल एम' (महतो, मांझी, मुस्लिम) के समीकरण पर आधारित है। इस क्षेत्र की जनसंख्या में इन तीन समुदायों का बहुमत है, और इन समुदायों के समर्थन के बिना किसी भी उम्मीदवार के लिए जीतना मुश्किल हो सकता है।

  • महतो-कुर्मी की आबादी लगभग 15%
  • मांझी की आबादी लगभग 4%
  • मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 17%

JMM ने हमेशा से इन समुदायों का समर्थन हासिल किया है, खासकर महतो और मुस्लिम समुदाय से। यही कारण है कि इस बार भी मथुरा प्रसाद महतो को इनका समर्थन मिलने की संभावना है, जो उनकी जीत की राह को मजबूत कर सकता है।

मथुरा प्रसाद महतो- जेएमएम का मजबूत आधार

मथुरा प्रसाद महतो टुंडी विधानसभा सीट पर JMM के सबसे प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के विक्रम पांडे को भारी मतों से हराया था। मथुरा महतो ने 72,552 वोट हासिल किए थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार को सिर्फ 46,893 वोट ही मिल पाए थे। इस जीत ने मथुरा महतो की पकड़ को और मजबूत किया। इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी टुंडी विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम को बढ़त मिली थी, जहां मथुरा प्रसाद महतो ने इंडिया अलायंस के प्रत्याशी के रूप में अपने क्षेत्र में अच्छी बढ़त बनाई थी।

त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

इस बार जयराम महतो की भी चुनावी मैदान में मौजूदगी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। जयराम महतो टुंडी के स्थानीय निवासी हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। अगर वह भी चुनाव में उतरते हैं, तो यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे सुदेश महतो और मथुरा प्रसाद महतो दोनों के लिए चुनौती बढ़ सकती है।

Editor's Picks