बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand news: महिला वोट बैंक को साधने का हेमंत सोरेन ने तैयार किया प्लान, जान कर विपक्षी दलों के मचेगा हड़कंप

 Jharkhand news: महिला वोट बैंक को साधने का हेमंत सोरेन ने तैयार किया प्लान, जान कर विपक्षी दलों के मचेगा हड़कंप

Jharkhand news: इस साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) होने वाले हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुत बड़ी चाल चल दी है और महिला वोट बैंक को साधने के लिए ऐसा प्लान तैयार कर लिया है। जिसके बारे में जानकार विपक्षी दलों में हड़कंप मच सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने चुनाव की तैयारियों के बीच झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है। इसका लाभ राज्य की 18 से 50 साल तक की महिलाओं को मिलेगा। 

झारखंड में पहले JMM-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की महागठबंधन सरकार ने राज्य के सबसे जरूरी और महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया था। जिसमें पहले महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाते थे। हालांकि, अब घोषणा के मुताबिक 2000 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुखिया ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार से जुड़े एक प्रोग्राम में विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो कहते हैं हमारी सरकार वोट के लिए महिलाओं के लिए स्कीम लाती है। अगर हम सम्मान देना चाहते है तो दिक्कत क्या है। हमारा बकाया पैसा केंद्र सरकार दे दें नहीं तो उसका ब्याज दे दें। हम तुरंत राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार कर देगें।

झारखंड में 81 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव

झारखंड में 81 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी जमीन तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। इसके लिए राज्य में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कल ही मुख्य चुनाव आयोग राजीव सिंह अपने लोगों को साथ रांची पहुंचे और आज से 5 समीक्षा बैठक की शुरुआत की। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस ने एक ही चरण में चुनाव खत्म करने की मांग उठाई। इसके अलावा JMM ने कहा कि वो चाहती है कि चुनाव में बीजेपी पार्टी किसी भी तरह से धर्म से जुड़े बयान देने से बचे। 

Editor's Picks