बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एशिया पावर इंडेक्स रैंकिंग में भारत ने दिखाई ताकत, रूस-जापान को पीछे पछाड़ कर हासिल किया ये मुकाम

एशिया पावर इंडेक्स रैंकिंग में भारत ने दिखाई ताकत, रूस-जापान को पीछे पछाड़ कर हासिल किया ये मुकाम

Asia power index: भारत ने एशिया पावर इंडेक्स 2023 में तीसरे स्थान पर आकर अपनी शक्ति का परचम लहराया है, जिससे वैश्विक स्तर पर उसकी स्थिति और भी मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की इस रिपोर्ट में भारत ने जापान और रूस जैसी ताकतवर महाशक्तियों को पीछे छोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और सामरिक भूमिका हासिल की है।

भारत का 39.1 स्कोर उसे एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाता है, जहां अमेरिका और चीन अब भी शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बढ़त का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक रणनीति को दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की ताकत उसकी विशाल जनसंख्या और तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था से आती है।

पाकिस्तान एशिया पावर इंडेक्स में बहुत पीछे

भारत की आर्थिक क्षमता और कूटनीतिक संवाद में वृद्धि ने उसे इस उभरते शक्ति संतुलन का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है। आने वाले समय में यह देश एशिया और वैश्विक राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट एशिया में उभरती शक्ति की रूपरेखा को उजागर करती है। जिससे पता चलता है कि अमेरिका और चीन प्रमुख ताकतें बनी हुई हैं, लेकिन भारत एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहा है। अगर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान का नंबर 14.4 और पड़ोसी देश 16वें स्थान पर है।

Editor's Picks