बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया का सबसे खूंखार राजा की दास्तां! जिसने बनवाया था सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च, आर्किटेक्ट के साथ किए ऐसा काम की जानकार हो जाएंगे हैरान

दुनिया का सबसे खूंखार राजा की दास्तां! जिसने बनवाया था सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च, आर्किटेक्ट के साथ किए ऐसा काम की जानकार हो जाएंगे हैरान

World Most Cruel King Ivan: दुनिया के इतिहास में कई ऐसे राजा हुए है, जो अपनी अच्छाइयों की वजह से जाने जाते हैं। जैसे महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, अकबर, पोरस इत्यादि। लेकिन कुछ ऐसे भी हुए है, जो अपनी क्रूर छवि को लेकर प्रसिद्ध हुए हैं। उनमें से एक राजा थे, जो रूस में राज करते थे। कहा जाता है कि उनका गुस्सा इतना खतरनाक था कि उन्होंने अपने बेटे की ही जान ले ली थी। इसके अलावा उनके साथ जो गद्दारी करता था, वो उन्हें काटकर अपने पालतू कुत्तों को खिला देते थें। उस घिनौने शैतान राजा का नाम था ईवान (Ivan IV Vasilyevich)। जिसका जन्म आज से  लगभग 600 साल पहले हुआ था। हालांकि, लगभग 450 सालों तक किसी को भी उनका असली चेहरा नहीं पता था। लेकिन ब्राजीलियन ग्राफिक डिजाइनर सिसेरो मोरेस (Cicero Moraes) ने उनके कब्र से निकले अवशेषों का इस्तेमाल उनका असली चेहरा बना लिया।

बता दें कि साल 1963 में सोवियत रिसर्चर मिखायल गेरासिमोव ने खुदाई कर खतरनाक तानाशाह (Ivan the terrible face recreated) के नाम के शख्स के कब्र को खोद निकाला। स्टडी में पता चला कि राजा काफी ज्यादा खाता था और साथ ही शराब का भी सेवन काफी करता था। उसके शरीर में काफी भारी मात्रा में पारा पाया गया, जिससे अंदाजा लगाया गया कि उसे शायद जहर दिया गया होगा या फिर पारे का इस्तेमाल इलाज के लिए होता होगा।

सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च को बनवाने में ईवान का हाथ

जानकारी के मुताबिक, ईवान (Ivan IV Vasilyevich) देखने में काफी कम उम्र का लंबा-चौड़ा, खूबसूरत बालों वाला और आकर्षक चेहरे वाला था। इसी जानकारी के मदद से ब्राजीलियन ग्राफिक डिजाइनर सिसेरो मोरेस (Cicero Moraes) ने खूंखार राजा का चेहरा बना दिया। बता दें कि मास्को के वर्ल्ड फेमस सेंट बेसिल कैथेड्रल (Saint Basil’s Cathedral) को बनाने आदेश ईवान ने ही दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, चर्च के आर्किटेक्ट पॉस्टनिक याकोवेलेव को राजा ने बनने के बाद अंधा कर दिया था। जिससे वो दोबारा ऐसे खूबसूरत डिजाइन दूसरा न बना पाए।

Editor's Picks