होली के जश्न के बीच मातम: असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

राजधानी में होली का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया, जब 26 वर्षीय एक असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत थे, अपने छात्रों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे थे।

होली के जश्न के बीच मातम: असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत
होली का जश्न बना काल: 1 लीटर दूध में मिलाई भांग और फिर नहीं उठे असिस्टेंट प्रोफेसर - फोटो : news 4 nation

राजधानी में होली का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया, जब 26 वर्षीय एक असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ऐशबाग इलाके के रहने वाले कृष्णा नायक, जो रातीबड़ स्थित VNS इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत थे, अपने छात्रों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे नवीन नगर स्थित छात्रों के फ्लैट पर जश्न के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भांग का अत्यधिक सेवन बना जानलेवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुखद हादसे के पीछे भांग के अत्यधिक सेवन को मुख्य कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णा नायक अपने साथ भांग की गोलियां लेकर आए थे और उन्होंने लगभग एक लीटर दूध में भारी मात्रा में भांग मिलाकर पी ली थी। छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर साहब ने सभी को भांग दी थी, लेकिन उन्होंने खुद इसकी बहुत ज्यादा मात्रा ले ली थी, जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगी।

छात्रों के बीच बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

होली के रंग में रंगे छात्र अपने प्रोफेसर के साथ डांस और संगीत का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक कृष्णा नायक ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। वे आराम करने के लिए पास के कमरे में जाकर लेट गए, लेकिन जब उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ने लगी, तो छात्र आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। दुर्भाग्यवश, इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी जीवनलीला समाप्त हो चुकी थी, जिससे उनके परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती तौर पर डॉक्टर इसे हार्ट अटैक या अत्यधिक नशे के ओवरडोज का मामला मान रहे हैं, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि इस होनहार शिक्षक की मौत की असली वजह क्या थी।