बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, एनसीपी, और शिवसेना (यूबीटी) के गठबंधन के साथ महा विकास अघाड़ी एक मजबूत मोर्चे के रूप में सामने आ रही है, जबकि दूसरी ओर भाजपा की महायुति एक प्रमुख चुनौती के रूप में खड़ी है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024- फोटो : SOCIAL MEDIA

Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने गुरुवार (24 अक्तूबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे और मलाड पश्चिम से असलम आर शेख का नाम शामिल है।


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी, जो महा विकास अघाड़ी (MVA) का हिस्सा है। उन्होंने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले हैं। महा विकास अघाड़ी, जिसमें शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं, ने आपसी समझौते के तहत 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं, जिन पर अंतिम सीटों का बंटवारा अभी बाकी है।




प्रमुख उम्मीदवार और उनके क्षेत्र:

के.सी. अक्कलकुवा से: पदावी

शहादा से: राजेंद्रकुमार कृष्णराव गावित

नंदुरबार से: किरण दामोदर ताडवी

नवापुर से: श्रीकृष्णकुमार सुरूपसिंह नाइक

सकरी से: प्रवीण बापू चौरे

धुले ग्रामीण से: कुणाल रोहिदास पाटिल

इसके अलावा, नागपुर और अमरावती क्षेत्र से भी कई उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है:


नागपुर सेंट्रल से: बंटी बाबा शेल्के

नागपुर पश्चिम से: विकास पी. ठाकरे

नागपुर उत्तर से: डॉ. नितिन काशीनाथ राउत

अमरावती से: डॉ. सुनील देशमुख

टेओसा से: यशोमती चंद्रकांत ठाकुर


महा विकास अघाड़ी के साथ मुकाबला

इस बार के चुनाव में विपक्षी महा विकास अघाड़ी और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (एनडीए) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। महायुति में अजित पवार की एनसीपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी शामिल हैं। इन दोनों गठबंधनों के बीच सत्ता के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होगा। शिवसेना और एनसीपी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। चुनाव में सभी दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला कड़ा होगा, खासकर उन सीटों पर जहां लंबे समय से राजनीतिक पकड़ बनी हुई है।




Editor's Picks