बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP नेता राम माधव ले सकते है मनोज सिन्हा की जगह, बनाए जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव RSS से जुड़े भाजपा में एक प्रमुख नेताओं में से एक है। वो जम्मू कश्मीर के नए राज्यपाल बन सकते हैं।

BJP नेता राम माधव ले सकते है मनोज सिन्हा की जगह, बनाए जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

Ram Madhav News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव का नाम इन दिनों राजनीतिक हलकों में जोर-शोर से चर्चा में है। ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राम माधव की कश्मीर के मामलों में गहरी समझ और अनुभव को देखते हुए, यह संभावना मजबूत मानी जा रही है।

राम माधव ने जम्मू-कश्मीर के इतिहास में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, जिसमें पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन में मध्यस्थता और धारा 370 को हटाने की योजना का मार्गदर्शन शामिल है। उनका अनुभव और दृष्टिकोण कश्मीर के भविष्य के लिए अहम माना जाता है।

RSS से जुड़े भाजपा में एक प्रमुख नेता

वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़ने के बाद भाजपा में एक प्रमुख नेता बने। उनका राजनीतिक अनुभव कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी है, और उन्होंने पार्टी की रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। राम माधव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खासा अनुभव है, और उन्होंने भारत के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व किया है। उनकी यह बहुमुखी भूमिका उन्हें जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में उपराज्यपाल बनने के लिए एक संभावित उम्मीदवार बनाती है।

कई और लोग भी बन सकते राज्यपाल

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हरियाणा में नई सरकार के बनने के बाद या झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद फेरबदल किए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के मैदान से दूर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को भी राज्यपाल या एलजी बनाया जा सकता है। इनमें अश्विनी चौबे, वीके सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी जैसे नाम शामिल हो सकते हैं।

Editor's Picks